Present Indefinite Tense in Hindi | Definition, Rules & Examples

Tense English Grammar का एक बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है और यह टॉपिक लोगों को बहुत कठिन भी लगता है। “Tense क्रिया का वह रूप है जो किसी क्रिया या घटना के घटित होने के समय को बताता है। य़ह बताता है कि कोई क्रिया वर्तमान मे होती है, बीते हुए समय में हुई या आने वाले समय में होगी।” अब Tense तीन प्रकार के होते हैं: Present Tense (वर्तमान काल), Past Tense (भूतकाल काल), Future Tense (भविष्य काल) और प्रत्येक Tense को चार Aspects में बांटा गया है जो क्रिया के घटित होने के नेचर के बारें में बताते हैं। प्रत्येक Tense के चार Aspects इस प्रकार हैं: Indefinite, Continuous, Perfect और Perfect Continuous.

आज हम इस ब्लॉग पोस्ट में हम Present Tense के पहले Aspect Present Indefinite Tense को सीखने वाले हैं। यह Tense अंग्रेज़ी भाषा में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले टेंस में से एक है, जिसका उपयोग दैनिक आदतों, तथ्यों, और निकटतम भविष्य में तय किए गए कार्यक्रमों आदि को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। इस ब्लॉग पोस्ट (Present Indefinite Tense in Hindi) में हमने इस Tense को Detail में कवर किया है जिसे पढ़ने के बाद आपको यह Tense अच्छे से समझ में आ जाएगा।

Present Indefinite Tense Definition in Hindi –

Present Indefinite Tense (जिसे Present Simple Tense भी कहा जाता है) का उपयोग उन क्रियाओं को व्यक्त करने के लिए किया जाता है जो नियमित रूप से, आदत के अनुसार या किसी दिनचर्या के रूप में होती हैं। यह सामान्य सत्य, तथ्य और स्थायी स्थितियों को व्यक्त करने के लिए भी इस्तेमाल होता है। इसके अलावा, इस काल का उपयोग निकट भविष्य में निर्धारित घटनाओं या योजनाओं के बारे में बात करने के लिए भी किया जाता है।

The Present Indefinite Tense (also known as the Present Simple Tense) is used to describe actions that happen regularly, habitually, or as part of a routine. It is also used to express general truths, facts, and permanent situations. Additionally, this tense is used to talk about scheduled events or plans in the near future.

Examples:

Regular, Habitual, or Routine Actions (नियमित, आदत, या दिनचर्या की क्रियाएँ):

  • I wake up at 6 AM every day.
    मैं हर दिन सुबह 6 बजे उठता हूँ।
  • She drinks coffee in the morning.
    वह सुबह कॉफी पीती है।
  • They go for a walk after dinner.
    वे रात का खाना खाने के बाद सैर पर जाते हैं।

General Truths or Facts (सामान्य सत्य या तथ्य):

  • Fish breathe through gills.
    मछलियाँ गलफड़ों से सांस लेती हैं।
  • Plants need sunlight to grow.
    पौधों को बढ़ने के लिए सूर्य की रोशनी की आवश्यकता होती है।
  • The sun rises in the east.
    सूरज पूरब से उगता है।

Permanent Situations (स्थायी स्थितियाँ):

  • He lives in New Delhi.
    वह नई दिल्ली में रहता है।
  • She works as a teacher.
    वह एक शिक्षक के रूप में काम करती है।
  • My parents own a house in the city.
    मेरे माता-पिता शहर में एक घर के मालिक हैं।

Scheduled Events or Plans in the Near Future (निकट भविष्य में निर्धारित कार्यक्रम या योजनाएँ):

  • The train leaves at 6:00 AM tomorrow.
    ट्रेन कल सुबह 6 बजे चलेगी।
  • The meeting starts at 1 PM.
    बैठक दोपहर 1 बजे शुरू होती है।
  • The movie begins at 5:30 PM.
    फिल्म शाम 5:30 बजे शुरू होती है।

Verb Usage in Present Indefinite Tense —

Present Indefinite Tense में, Affirmative Sentences में केवल थर्ड पर्सन सिंगुलर (he, she, it और Singular nouns) के साथ verb की फर्स्ट फॉर्म (base form) में -s या -es जोड़ा जाता है। बाकी सभी पर्सन (I, you, we, they और Plural nouns) के साथ verb की फर्स्ट फॉर्म का ही उपयोग किया जाता है।

Present Indefinite Tense में Affirmative Sentences को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के Sentences (Negative, Interrogative, और Negative Interrogative) में थर्ड पर्सन सिंगुलर (He, She, It और Singular nouns) के साथ “does” का प्रयोग, और अन्य सभी पर्सन (I, you, we, they और Plural nouns) के साथ “do” का प्रयोग Helping verb की तरह किया जाता है।

Present Indefinite Tense के हिन्दी वाक्यों की पहचान —

Present Indefinite Tense के हिंदी वाक्य अक्सर “ता हूँ,” “ते हो,” “ते हैं,” “ता है,” “ती है” जैसे रूपों के साथ समाप्त होते हैं।

Examples:

  • मैं किताब पढ़ता हूँ। (I read a book.)
  • आप बाहर खेलते हैं। (You play outside.)
  • वह अपनी डायरी लिखता है। (He writes his diary.)
  • वह स्कूल में पढ़ती है। (She studies in school.)
  • हम रोज़ दौड़ने जाते हैं। (We go for a run every day.)
  • वे गाने गाते हैं। (They sing songs.)

Present Indefinite Tense Sentence Structure —

Affirmative Sentence (सकारात्मक वाक्य):

Structure: Subject + V1 (+ s/es for third person singular only) + Object

Rules for Adding -s and -es ( -s और -es जोड़ने के नियम )

Present Indefinite Tense(जिसे Present Simple Tense भी कहा जाता है) में क्रियाओं के लिए “s” और “es” जोड़ने के नियम इस प्रकार हैं:

सामान्य क्रियाएँ (Regular Verbs):

अधिकांश क्रियाओं में थर्ड पर्सन सिंगुलर (he, she, it) के साथ “s” जोड़ा जाता है।

Examples:

  • She plays (play + s).
  • He reads (read + s).

“o,” (not “oo”) “ch,” “sh,” “x,” “z,” या “s” से समाप्त होने वाली क्रियाओं के साथ “es” जोड़ा जाता है।

Examples:

  • He goes (go + es).
  • She watches (watch + es).
  • He fixes (fix + es).

व्यंजन + “y” में समाप्त होने वाली क्रियाओं के लिए “y” को “ies” में बदल दिया जाता है।

Examples:

  • She flies (fly → flies).
  • He studies (study → studies).

स्वर + “y” में समाप्त होने वाली क्रियाओं के लिए “s” जोड़ा जाता है।

Examples:

  • He plays (play → plays).
  • She enjoys (enjoy → enjoys).
अनियमित क्रियाएँ (Irregular Verbs):

Present Indefinite Tense में अनियमित क्रियाएँ नियमित पैटर्न का पालन नहीं करती हैं (जैसे “s” या “es” जोड़ना)। कुछ अनियमित क्रियाओं के लिए थर्ड पर्सन का एकवचन रूप अलग होती है:

Be (to be):

  • He is (not “be” + “s”).

Have (to have):

  • She has (not “have” + “s”).

Affirmative Sentence Examples:

  • मैं हर शाम किताबें पढ़ता हूँ।
    I read books every evening.
  • आप धाराप्रवाह इंग्लिश बोलते हो।
    You speak English fluently.
  • वह वीकेंड्स में फुटबॉल खेलता है।
    He plays football on weekends.
  • हम हर रात एक साथ खाना पकाते हैं।
    We cook dinner together every night.
  • वे नियमित रूप से अपने दादा-दादी से मिलने जाते हैं।
    They visit their grandparents regularly.
  • मेरा दोस्त हर साल नए देशों की यात्रा करता है।
    My friend travels to new countries each year.
  • हमारी बिल्ली सोफे पर सोती है।
    Our cat sleeps on the sofa.
  • दुकान सुबह 11 बजे खुलती है।
    The store opens at 11 AM.

Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य):

Structure: Subject + do/does + not + V1 + Object

Examples:

  • मैं सुबह टीवी नहीं देखता हूँ।
    I do not watch TV in the morning.
  • आप मांस नहीं खाते हो।
    You do not eat meat.
  • वह जिम नहीं जाता है।
    He does not go to the gym.
  • वह मसालेदार खाना पसंद नहीं करती है।
    She does not like spicy food.
  • हम सोडा नहीं पीते हैं।
    We do not drink soda.
  • मेरा दोस्त सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करता है।
    My friend does not use social media.
  • दफ्तर वीकेंड्स पर नहीं खुलता है।
    The office does not open on weekends.
  • मेरे पड़ोसी सब्जियाँ नहीं उगाते हैं।
    My neighbors do not grow vegetables.
Contractions Structure: Subject + Don’t/Doesn’t + V1 + Object?

Examples:

  • वह टीवी नहीं देखता है।
    He doesn’t watch TV.
  • हम रात को बाहर नहीं जाते हैं।
    We don’t go out at night.

Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य):

Structure: WH-Word + Do/Does + Subject + V1 + Object?

Examples:

Interrogative के Example से पहले मैं आपको WH Interrogative और Non-WH Interrogative के बीच अन्तर को समझाना चाहूँगा।

WH Family Interrogative vs Non-WH Family (“do/does,”) Interrogative:

WH Family के प्रश्न विशिष्ट जानकारी प्राप्त करने के लिए पूछे जाते हैं और इनमें WH-words जैसे: “what,” “where,” “when,” “why” आदि का प्रयोग किया जाता है।

Examples:

  • आप वीकेंड पर क्या करते हैं?
    What do you do on weekends?
  • वह कहाँ रहती है?
    Where does she live?
  • इस जगह का नाम क्या है?
    Why are they late?

Non-WH Family प्रश्नों का उत्तर आमतौर पर हां या नहीं पर दिया जाता हैं और इन्हें Helping Verbs “do/does” के साथ बनाया जाता है।

Examples:

  • क्या आप कॉफी पसंद करते हैं?
    Do you like coffee?
  • क्या वह टेनिस खेलती है?
    Does she play tennis?

Interrogative Sentence Examples:

  • क्या आप इस पाठ को समझते हैं?
    Do you understand this lesson?
  • क्या वह गिटार अच्छे से बजाता है?
    Does he play the guitar well?
  • ट्रेन कितने बजे पहुँचती है?
    What time does the train arrive?
  • वे आमतौर पर छुट्टियों में कहाँ जाते हैं?
    Where do they usually go on vacation?
  • हमें आज रिपोर्ट जमा करने की आवश्यकता क्यों है?
    Why do we need to submit the report today?
  • फिल्म कब शुरू होती है?
    When does the movie start?
  • वह इतना स्वादिष्ट केक कैसे बनाती है?
    How does she make such delicious cakes?
  • आपका भाई कहाँ काम करता है?
    Where does your brother work?
  • आपको जन्मदिन पर क्या चाहिए?
    What do you want for your birthday?
  • वे कितनी बार व्यायाम करते हैं?
    How often do they exercise?
  • क्या उसे प्रश्न का उत्तर पता है?
    Does she know the answer to the question?
  • क्या आप यात्रा करना पसंद करते हो?
    Do you like to travel?
  • क्या अमित अच्छा काम करता है?
    Does Amit do good work?

Negative Interrogative Sentence (नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य):

Structure: WH-Word + Do/Does + Subject + not + V1 + Object?

Examples:

  • क्या आपको यह गाना पसंद नहीं है?
    Do you not like this song?
  • क्या उसे ऑफिस का रास्ता नहीं पता है?
    Does he not know the way to the office?
  • वह पार्टी में क्यों नहीं आती है?
    Why does she not come to the party?
  • सीमा बाहर खाना क्यों नहीं खाती है?
    Why does Seema not eat outside?
  • वे यहाँ कब नहीं आते हैं?
    When do they not come here?
  • आप मुझसे बात करना क्यों पसन्द नहीं करती हो?
    Why do you not like talking to me?
  • क्या वह अक्सर अपने दादा-दादी से मिलने नहीं जाती है?
    Does she not often visit her grandparents?
  • आप खबरों पर विश्वास क्यों नहीं करते हैं?
    Why do you not believe the news?
  • टीम में आप किसे नहीं जानते हैं?
    Who do you not know in the team?
  • वे अपने काम को समय पर कैसे पूरा नहीं करते हैं?
    How do they not finish their work on time?
  • आपको वेतन कब नहीं मिलता है?
    When do you not get your paycheck?
  • वह टीवी क्यों नहीं देखता है?
    Why does he not watch TV?
Contractions Structure: WH-Word + Don’t/Doesn’t + Subject + V1 + Object?

Examples

  • क्या वह काम नहीं करती है?
    Doesn’t she work?
  • वे क्या नहीं करना चाहते?
    What don’t they want to do?

Present Simple Tense Be (is/am/are) as a main verb or Linking Verb

Present Simple Tense में ‘Be’ verb के रूप “am,” “is,” और “are” होते हैं, जो अस्तित्व, पहचान, या वर्तमान की अवस्थाओं को दर्शाते हैं।

  • “Am” का प्रयोग “I” के साथ किया जाता है। (e.g., “I am a student”).
  • “Is” का प्रयोग Singular Subjects (He, She, It, या Singular Noun के साथ किया जाता है। (e.g., “She is happy”).
  • “Are” का प्रयोग Plural Subjects (you, we, they, or plural nouns) के साथ किया जाता है। (e.g., “They are friends”).

Complement: Subject के बारे में additional information होती है जो sentence के meaning को complete करने के लिए महत्वपूर्ण होती है।

Affirmative Sentence (सकारात्मक वाक्य):

Structure: Subject + am/is/are + complement

Examples:

  • मैं एक शिक्षक हूँ।
    I am a teacher.
  • वह व्यस्त है।
    He is busy.
  • वे दोस्त हैं।
    They are friends.
  • मैं थक गया हूँ।
    I am tired.
  • वह वहां खड़ी है।
    She is standing there.

Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य):

Structure: Subject + am/is/are + not + complement

Examples:

  • मैं एक शिक्षक नहीं हूँ।
    I am not a teacher.
  • वह व्यस्त नहीं है।
    He is not busy.
  • वे दोस्त नहीं हैं।
    They are not friends.
Contractions Structure: Subject + ain’t/Isn’t/Aren’t + not + complement
  • वह घर पर नहीं है।
    He isn’t at home.
  • मैं थका हुआ नहीं हूँ।
    I ain’t tired.

Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य):

Structure: Wh-word + Am/Is/Are + subject + complement?

Examples:

  • क्या मैं एक शिक्षक हूँ?
    Am I a teacher?
  • क्या वह व्यस्त है?
    Is he busy?
  • क्या वे दोस्त हैं?
    Are they friends?

WH family Examples:

  • मैं कौन हूँ?
    Who am I?
  • वह कहां व्यस्त है?
    Where is he busy?

Negative Interrogative Sentence (नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य):

Structure: Wh-word + Am/Is/Are + subject + not + complement?

Examples:

  • क्या मैं एक शिक्षक नहीं हूँ?
    Am I not a teacher?
  • क्या वह व्यस्त नहीं है?
    Is he not busy?
  • क्या वे दोस्त नहीं हैं?
    Are they not friends?

WH family Examples:

  • मैं शिक्षक क्यों नहीं हूं?
    Why am I not a teacher?
  • कौन काम पर नहीं है?
    Who is not at work?
Contractions Structure: Wh-word + ain’t/Isn’t/Aren’t + subject + not + complement?
  • क्या वे दोस्त क्यों नहीं हैं?
    Why Aren’t they friends?
  • वह एक अच्छी गायक कैसे नहीं है?
    How Isn’t she a great singer?

Present Simple Tense “Have” as a main verb

“Have” Present Simple Tense में अधिकार/स्वामित्व (possession) और संबंध (relationships) व्यक्त करने के लिए उपयोग किया जाता है।

  • “Have” का प्रयोग I, you, we, they, and plural nouns के साथ किया जाता है।
  • “Has” का प्रयोग he, she, it, and singular nouns के साथ किया जाता है।

Affirmative Sentence (सकारात्मक वाक्य):

Structure: Subject + have/has + object

Examples:

  • मेरे पास एक कार है।
    I have a car.
  • उनके पास एक नया घर है।
    They have a new house.
  • उसके तीन भाई-बहन हैं।
    She has three siblings.

Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य):

Structure: Subject + do/does + not + have + object

Examples:

  • उसके पास कोई पालतू जानवर नहीं है।
    She does not have a pet.
  • उसके पास कोई सवाल नहीं है।
    He does not have any questions.
  • उनका कोई चचेरा भाई नहीं है।
    They do not have any cousins.
Contractions Structure: Subject + Don’t/Doesn’t + not + have + object
  • उसके पास कोई पालतू जानवर नहीं है।
    She doesn’t have a pet.
  • मेरे पास बाइक नहीं है।
    I don’t have a bike.

Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य):

Structure: Wh-WH-Word + Do/Does + subject + have + object?

Examples:

  • क्या तुम्हारे पास एक किताब है?
    Do you have a book?
  • क्या हमारे पास पर्याप्त समय है?
    Do we have enough time?
  • क्या उसकी एक बहन है?
    Does he have a sister?

WH family Examples:

  • उसके पास कौन सी किताब है?
    Which book does he have?
  • आपके कितने भाई हैं?
    How many brothers do you have?

Negative Interrogative Sentence (नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य):

Structure: Wh-word + Do/Does + subject + not + have + object?

Examples:

  • क्या उसकी कोई बहन नहीं है?
    Doesn’t he have a sister?
  • क्या तुम्हारा एक बड़ा भाई नहीं है?
    Don’t you have an elder brother?
  • क्या उसके पास पैसे नहीं हैं?
    Doesn’t she have money?

WH family Examples:

  • उसके पास पैसे क्यों नहीं हैं?
    Why does he not have money?
  • आपके पास मोबाइल क्यों नहीं है?
    Why do you not have a mobile?
Contractions Structure: WH-Word + Don’t/Doesn’t + subject + have + object?
  • क्या उसकी कोई बहन नहीं है?
    Doesn’t he have a sister?
  • क्या आपके पास कार नहीं है?
    Don’t you have a car?

Leave a Comment